{"_id":"5a5ce28a4f1c1b6b268b4994","slug":"61516036746-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थलनदी गेंद मेले की 150वीं जयंती पर उमड़ा जनसमूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थलनदी गेंद मेले की 150वीं जयंती पर उमड़ा जनसमूह
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। थलनदी गेंद मेला की 150वीं जयंती समारोह के समापन अवसर पर सोमवार को मेले में जनसमूह उमड़ पड़ा। मेले में सरकार और जिला प्रशासन की ओर से लगाए गए स्टालों पर भी भीड़ लगी रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की। रविवार शाम अजमीर पट्टी के गिंदी जीतने के बाद अजमीर टीम के कौथिगेरों ने देर रात तक जमकर जश्न मनाया। सोमवार को मेले के अंतिम दिन बड़ी संख्या में उमड़े क्षेत्रवासियों ने जलेबी सहित अन्य पकवानों का लुत्फ उठाया। बच्चों ने चरखी का आनंद लिया।
सोमवार को दो बार की विजेता उदयपुर को हराकर उत्साहित अजमीर पट्टी टीम के खिलाड़ी थलनदी पहुंचे, उन्होंने मेले में जश्न मनाया। इस मौके पर अजमीर-उदयपुर गेंद मेला एवं विकास समिति के अध्यक्ष अनिल नेगी और अन्य पदाधिकारियों ने मेले के इतिहास पर चर्चा की। समारोह में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 34 सालों से गिंदी बनाने वाले दर्शन सिंह को सम्मानित किया। थलनदी मेले में सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही। हजारों की संख्या में आए लोगों ने मेले का लुत्फ उठाया। लोगों ने मेले में लगी चूड़ी, सज्जा सामान, खिलौने, कपड़े आदि सामान की जमकर खरीददारी की। इस बीच लोगों की जलेबी, चाउमीन की स्टालों पर भीड़ लगी रही। मेेला कमेटी की ओर से लगवाए गए विभिन्न प्रकार की चरखी पर बैठकर बच्चों और युवाओं ने मेले का आनंद लिया। देर शाम तक लोग गेंद मेला मैदान में जमे रहे। क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी ने मेला समिति को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
.
जारी-
फोटो समाचार