{"_id":"59610d054f1c1b0f4b8b4649","slug":"61499532549-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के मामले में आंदोलन को संगठनों का मिला समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के मामले में आंदोलन को संगठनों का मिला समर्थन
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार (ब्यूरो)। कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर लालपुल के पास मंदिर तोड़ने के मामले में दर्ज मुकदमों को वापस लिए जाने और उसी स्थान पर मंदिर निर्माण की मांग को लेकर मानव प्रकृति पशु एवं गौ सेवा समिति का क्रमिक अनशन छठे दिन भी जारी रहा। सिद्धपीठ सुखरौ देवी मंदिर समिति और एबीवीपी के पदाधिकारियों ने धरने पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
तहसील में अयोजित क्रमिक अनशन को अपना समर्थन देने पहुंचे मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय कांत मिश्रा ने कहा कि लालपुल के पास शिव मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है। वन विभाग को मंदिर का शीघ्र निर्माण कराना चाहिए। उन्होंने सरकार से मंदिर के लिए आंदोलन करने वाले हिंदू संगठन के लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। समिति के सचिव विजय ध्यानी ने मंदिर निर्माण को लेकर आंदोलन के लिए तत्पर रहने का आश्वासन दिया। एबीवीपी के जिला संयोजक शांतनु थपलियाल ने वन अधिकारियों पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने उसी स्थान पर शीघ्र मंदिर निर्माण कराने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी।
इस अवसर पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह रावत, सुदर्शन रावत, दीपक बजरंगी, राजकुमार गुप्ता, आशुतोष बौंठियाल, अरविंद वर्मा, विजय रावत, दिवाकर कोटियाल, दीपक शर्मा, नरेश कुमार आदि मौजूद थे।