फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बिजली के खंभे में लगी आग, आधे घंटे तक थमी रही लोगों की सांसे

बिजली के खंभे में लगी आग, आधे घंटे तक थमी रही लोगों की सांसे

Sun, 28 Apr 2019 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
बिजली के खंभे में लगी आग, आधे घंटे तक थमी रही लोगों की सांसे
कोटद्वार। वार्ड नंबर 17 मानपुर में पेंसिल फैक्ट्री के समीप एक बिजली के खंभे में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। लोगों ने इसकी सूचना ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दी, लेकिन ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचने की जहमत नहीं उठाई। खंभे में लगा एलटी बॉक्स करीब आधे घंटे तक जलता रहा। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-17 मानपुर में पेंसिल फैक्ट्री के समीप हरेंद्र कंडारी के खेत में लगे विद्युत पोल के एलटी बॉक्स में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के लोगों ने इसकी सूचना ऊर्जा निगम के शिकायत नंबर पर दी, लेकिन ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचने की जहमत तक नहीं उठाई। कालोनी निवासी हरेंद्र कंडारी और मनवर सिंह रावत ने बताया कि बिजली के खंभे में लगा एलटी बॉक्स का ढक्कन लगाने के बाद से ही खुला हुआ था, जिससे पक्षियों ने उसमें घोंसला बना दिया था। उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को मामले में अवगत कराते हुए दुर्घटना का अंदेशा पहले ही जता दिया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने क्षेत्र के मीटर रीडर को भी इस संबंध में जानकारी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि दोनों ही परिवार के घर खंभे के समीप होने के कारण उनकी सांसें अटकी रही। लोगों ने रेत, मिट्टी डालकर आग को फैलने से रोका। उन्होंने कहा कि खंभे में आग लगने के कारण कई घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से नया एलटी बॉक्स लगाकर विद्युत बहाल करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed