{"_id":"5ca0ebc1bdec221420474e46","slug":"51554049985-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बटा दो, दो बटे चार..गीत की प्रस्तुति पर झूमे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बटा दो, दो बटे चार..गीत की प्रस्तुति पर झूमे बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। क्रेडिल पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। बच्चों की प्रस्तुतियों ने विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति से दर्शकों का परिचय कराया। स्कूल के पाइप बैंड ने अपनी आकर्षक धुनों से मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
रविवार को निंबूचौड़ स्थित विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित वार्षिकोत्सव का बतौर मुख्य अतिथि पाणी राखो आंदोलन के प्रणेता पर्यावरणविद सच्चिदानंद भारती ने शुभारंभ किया।
वार्षिकोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत गणेश वंदना और स्वागत गीत से की गई। इसके बाद यूकेजी के बच्चों ने स्वागत नृत्य, प्ले और नर्सरी स्कूल के बच्चों ने सन्नी-सन्नी गीत पर और कक्षा एक के बच्चों ने एक बटा दो, दो बटे चार.., कक्षा दो के छात्रों ने टैडी बियर... का मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों ने गढ़वाल की वीरांगना तीलू रौतेली के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। कक्षा आठवीं की छात्राओं ने राजस्थानी घूमर डांस बाजू बंद..., चौथी के छात्रों ने वंदे मातरम, सारे जहां से अच्छा... और आर्मी डांस की प्रस्तुति देकर दर्शकों में देशभक्ति का जज्बा भरा। बच्चों ने ऐगे फागुण मैना खेला होली.. पर आकर्षक प्रस्तुति दी। उन्होंने गढ़वाली नाटक के माध्यम से सामाजिक बुराई दूर करने और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर विद्यालय की संस्थापक रेणुका गुसाईं, कर्नल बीएस गुसाईं (सेनि) सहित विद्यालय के सभी शिक्षक और अभिभावक मौजूद थे।
-फोटो