फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   अनुशासन में रहकर पूर्व सैनिक बनें देश की प्रगति में सहायक: कमांडेंट

अनुशासन में रहकर पूर्व सैनिक बनें देश की प्रगति में सहायक: कमांडेंट

Sun, 16 Dec 2018 09:51 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
अनुशासन में रहकर पूर्व सैनिक बनें देश की प्रगति में सहायक: कमांडेंट
कोटद्वार। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर की ओर से आयोजित गौरव सेनानी रैली में पूर्व सैनिकों के लिए सरकार की गई योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही आर्मी और प्रशासन ने वीर नारियों और दिव्यांग पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया । सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने रैली में विभिन्न संस्थाओं के स्टाल, आर्मी रिकार्ड और मेडिकल कैंप का लाभ उठाया।
विज्ञापन

रविवार को कौड़िया स्थित विक्टोरिया क्रास गबर सिंह कैंप में आयोजित गौरव सेनानी रैली में बतौर मुख्य अतिथि गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट सेंटर के कामांडेंट ब्रिगेडियर अनूप सिंह चौहान ने कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए भारतीय सेना वचनबद्ध है। जागरूकता और जानकारी के अभाव में पूर्व सैनिक प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। जिसके लिए रैली में सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने पूर्व सैनिकों से अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ देश के विकास में भागीदार बनने की अपील की।
विज्ञापन

इससे पूर्व जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ले. कर्नल चंद्रपाल सिंह नेगी (सेनि) ने पूर्व सैनिकों को प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। गढ़वाल राइफल्स के कार्यवाहक सीआरओ रिकार्डस मेजर केएन राजू ने पूर्व सैनिकों को रिकार्ड से संबंधित जानकारी दी। कहा कि लैंसडौन में रिकार्ड कार्यालय के शिकायत संबंधी क्लर्क से सीधी बात करने के लिए फोन पर इंटरकॉम की सुविधा और जानकारी के लिए वाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। उन्होंने पूर्व सैनिकों से सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कमांडेंट ब्रिगेडियर अनूप सिंह चौहान ने शहीदों के परिजन वीर नारी आनंदी देवी, सोहारी देवी, गंगोत्री देवी, अनीता देवी, शांति देवी, मुन्नी देवी, सुशीला देवी, कुसुमलता, जीना देवी, सरोजनी देवी और चित्रा देवी को सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने दिव्यांग पूर्व सैनिक महेेश ध्यानी, सीता राम, प्रेम शंकर, भारत सिंह नेगी को भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर गढ़वाल एक्स सर्विस मैन लीग के संरक्षक कर्नल बीएस गुसाईं (सेनि), अध्यक्ष कर्नल बुद्धिवल्लभ ध्यानी (सेनि), कर्नल आरपी बड़थ्वाल (सेनि), मेजर बीएस नेगी (सेनि), कैप्टेन शिव सिंह नेगी (सेनि), राधेश्याम देवरानी, डीसी खंतवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed