{"_id":"5c0011fdbdec22415d459c21","slug":"51543508477-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमकेवीएन, बलूनी, एवीएन, आर्यकन्या की टीम पहुंची फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमकेवीएन, बलूनी, एवीएन, आर्यकन्या की टीम पहुंची फाइनल में
Updated Thu, 29 Nov 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। बलूनी पब्लिक स्कूल की ओर से आयोजित अंतर विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके दूसरे दिन खेले गए सेमीफाइनल मैच में एमकेवीएन, बलूनी, एवीएन, आर्य कन्या और बलूनी स्कूल की टीमों ने प्रतियोगिता के फाइनल मैच में जगह बनाई।
बृहस्पतिवार को तल्ला मोटाढांक स्थित बलूनी स्कूल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय अंतरविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं का बीईएल के एजीएम कृष्ण कुमार अग्रवाल और बलूनी क्लासेस की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज ने शुभारंभ किया।
इस अवसर पर आयोजित सेमीफाइनल मैच के बालक वर्ग का पहला मैच एमकेवीएन और जीआईसी कण्वघाटी के बीच खेला गया। इसमें एमकेवीएन ने जीआईसी कण्वघाटी को 7-5 के स्कोर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मैच डीएवी स्कूल और एवीएन के बीच हुआ। इसमें एवीएन स्कूल ने डीएवी को एकतरफा मुकाबले में 29-12 से पराजित कर फाइनल में स्थान बनाया।
विज्ञापन
बालिका वर्ग का पहला सेमीफाइनल आर्य कन्या इंटर कालेज और डीएवी स्कूल के बीच हुआ। इसमें आर्य कन्या की खिलाड़ियों ने डीएवी को 24-11 से मात देते हुए फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मैच बालभारती स्कूल और बलूनी स्कूल के बीच हुआ। इसमें बलूनी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने बालभारती को 21-15 के स्कोर से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
-फोटो