{"_id":"5baa6575867a555b081aa0db","slug":"51537893749-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाली के परिजनों को अतिक्रमणकारी बताने पर भड़की महिला कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाली के परिजनों को अतिक्रमणकारी बताने पर भड़की महिला कांग्रेस
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। उत्तर प्रदेश वन विभाग की ओर से पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के परिजनों को अतिक्रमणकारी बताते हुए बेघर करने की कार्रवाई से आक्रोशित महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसील के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर वन विभाग के आदेश को निरस्त कर गढ़वाली के परिजनों को ससम्मान भूमि देने की मांग की है।
मंगलवार को महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रंजना रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। उन्होंने उत्तरप्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रंजना रावत ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में जिन राष्ट्र भक्तों और बलिदानियों का नाम अंकित है, उनमें से एक नाम वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का भी है। लोग वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को पेशावर कांड के महानायक के रूप में जानते हैं। गढ़वाली की वीरता के लिए उन्हें वर्ष 1975 में यूपी सरकार द्वारा बिनौर वन प्रभाग के नजीबाबाद सहानपुर रेंज में 10 एकड़ भूमि आवंटित की गई थी, लेकिन अब यूपी वन विभाग उनके परिजनों को अतिक्रमणकारी बताकर गढ़वाली का अपमान कर रहा है। उनके परिजनों को भूमि से बेदखल करने की कार्रवाई की जा रही है, जो कि गलत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वन विभाग की कार्रवाई पर रोक लगाने के लिए यूपी सरकार को निर्देश देने की मांग की।
इस अवसर पर अंजू पुंडीर, सुधा असवाल, विमलेश नेगी, प्रीति देवी, लता शाह, सोनू, महेंद्र सिंह, चंद्रमोहन, हर्षिता, हरेंद्र पुंडीर व वीरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
-फोटो