{"_id":"5b463cfb4f1c1bbc248b5ef1","slug":"51531329787-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने पर्चे बांटकर लोगों को किया नशे के प्रति जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने पर्चे बांटकर लोगों को किया नशे के प्रति जागरूक
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। जिला महिला कांग्रेस ने कोटद्वार भाबर को नशामुक्त किए जाने के अभियान के तहत बुधवार को कालाबड़, चर्च रोड तथा गैरेज रोड क्षेत्र में घर-घर जाकर पर्चे बांटकर नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया।
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रंजना रावत की अगुवाई में चल रहे अभियान की लोगों ने सराहना की। कालाबड़ मेें कांग्रेसियों ने कहा कि वर्तमान में कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र मादक पदार्थों की गिरफ्त में जकड़ चुका है। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर स्कूली बच्चे और किशोर स्मैक, गांजा व सुल्फे का सेवन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोटद्वार में मादक पदार्थों का अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी नशे के खिलाफ अभियान चलाने की अपील की। रंजना रावत ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान चलाने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों, विद्यालय के प्रधानाचार्यों से पत्राचार किया गया है। स्कूल प्रशासन और प्रबंधन से नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
इस मौके पर लता शाह, शहनाज शम्सी, शीला देवी, महावीर सिंह रावत, बीरेंद्र सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह रावत, मनोज बिष्ट, सुगंध कंडारी, ज्योति चौधरी व देवेंद्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
-फोटो