{"_id":"5b18138e4f1c1bda6e8b6983","slug":"51528304526-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशेड़ी घाट झूला पुल की जाली उखड़ी, खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशेड़ी घाट झूला पुल की जाली उखड़ी, खतरा
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। लोनिवि की लापरवाही के चलते छह माह पूर्व मरम्मत किया गया दशेड़ी झूला पुल क्षतिग्रस्त हो गया। झूला पुल की सुरक्षा जाली उखड़ने के कारण लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। लोग पिछले एक महीने से खतरे की जद में पुल से आवागमन कर रहे हैं, लेकिन विभाग पुल की सुरक्षा दीवार को लेकर लापरवाह बना हुआ है।
सात मई की रात को आए तूफान से टिहरी-पौड़ी को जोड़ने वाले दशेड़ी घाट झूला पुल की सुरक्षा जाली उड़ गई थी। तब से लोग लोनिवि को शिकायत कर रहे हैं, लेकिन जाली लगाने को लेकर कार्रवाई नहीं हो रही है।
स्थानीय निवासी विवेकानंद, देवानंद बड़थ्वाल ने लोनिवि लैंसडौन पर लोगों को खतरे में डालने का आरोप लगाया। कहा कि पुल की छह माह पूर्व लोनिवि लैंसडौन की ओर मरम्मत कराई गई थी। मरम्मत के वक्त घटिया निर्माण सामग्री लगाकर झूला पुल को केवल कामचलाऊ बनाया गया था। उधर, लोनिवि लैंसडौन के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार ने बताया कि जल्द ही पुल की मरम्मत कराई जाएगी।