{"_id":"5b0edfaa4f1c1b996e8b5997","slug":"51527701418-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकारों ने जनसरोकारों की पत्रकारिता का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकारों ने जनसरोकारों की पत्रकारिता का लिया संकल्प
Updated Wed, 30 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कोटद्वार प्रेस क्लब की ओर से हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पत्रकारों ने पत्रकारिता के मापदंडों और जनसरोकारों की पत्रकारिता के मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
बुधवार को नगर निगम सभागार में आयोजित हिंदी पत्रकारिता दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र बलोधी ने कहा कि वर्ष 1826 में पंडित युगल किशोर शुक्ल के संपादन में कोलकाता से प्रकाशित हिंदी साप्ताहिक पत्र उदंत मार्तण्ड से शुरू हुआ। हिंदी पत्रकारिता आज बुलंदियों की नई ऊंचाइयों को छू रही है।
वरिष्ठ पत्रकार योगेश पांथरी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित गोष्ठियों को हिंदी पत्रकारिता के लिए शुभ संकेत बताया। उन्होंने कहा कि देश में हिंदी पत्रकारिता निरंतर अपने उच्च मुकाम को हासिल करने का प्रयास कर रही है। कोटद्वार प्रेस क्लब के संरक्षक नागेंद्र उनियाल ने हिंदी पत्रकारिता में स्थानीय बोली, भाषा का प्रयोग करने पर बल दिया। वरिष्ठ पत्रकार चंद्रमोहन शुक्ला ने भी वर्तमान में पत्रकारिता में आ रही गिरावट को दूर करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर कोटद्वार प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुधींद्र नेगी, वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सिंह असवाल, देवेंद्र सिंह, अजय खंतवाल, नरेश थपलियाल, आशीष बलोधी, शराफत अली, रोहित लखेड़ा, चंद्रजीत सिंह बिष्ट, कमल बिष्ट, पंकज पस्बोला, पुष्कर सिंह, प्रफुल्ल पांथरी, नरेंद्र सिंह नेगी, संतोष सिंह नेगी व मनोज सिंह मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन चंद्रेश लखेड़ा ने किया।
-फोटो