{"_id":"5af5d14d4f1c1bde408b4802","slug":"51526059341-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा सीजन में ड्यूटी न लगाने से खफा पीआरडी जवानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा सीजन में ड्यूटी न लगाने से खफा पीआरडी जवानों ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 11 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। यात्रा सीजन में ड्यूटी न लगाने से भड़के पीआरडी जवानों ने कोटद्वार तहसील में प्रदर्शन कर शासन, प्रशासन और सरकार से उन्हें पूरे साल काम देने की मांग की। कहा कि बिना काम के पीआरडी के जवान खाली बैठे हैं, जिससे उनके समक्ष परिवार के भरण पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने सरकार से पूरे साल काम देने की मांग की है।
शुक्रवार को दुगड्डा और अन्य विकास खंडों के पीआरडी जवानों ने कोटद्वार तहसील में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। कहा कि सीजन ड्यूटी पर न लगाने से वे बेरोजगार हो गए हैं। कहा कि एक मई से वे लगातार अपनी एक सूत्री मांग प्रशासन के समक्ष उठा रहे हैं, लेकिन उनकी ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। संगठन के अध्यक्ष दर्शन सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में यात्रा सीजन प्रारंभ हो चुका है। यात्रा से पीआरडी के जवान भी उत्साहित हैं, लेकिन पौड़ी जिले के पीआरडी के जवानों में से मात्र सात से आठ जवानों की ही ड्यूटी लगाई गई है।
प्रदर्शन करने वालों में पपेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, सचिन कुमार, विक्रम सिंह, भीम सिंह, शहजाद, भूपेंद्र कुमार, ध्यान सिंह, दिनेश कुमार, विकास कुमार, रोहित कुमार, संजय भारती, मुन्नू कुमार व मनोज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
-फोटो