{"_id":"5ace417e4f1c1b523e8b4a2d","slug":"51523466622-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमानी फीस और विकास शुल्क लेने पर भड़के अभिभावक, अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमानी फीस और विकास शुल्क लेने पर भड़के अभिभावक, अल्टीमेटम
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। शहर के सिद्धबली मार्ग स्थित एक निजी स्कूल की मनमानी से परेशान अभिभावकों ने तहसील प्रशासन और शिक्षा अधिकारी से बेतहाशा फीस बढ़ोत्तरी और विकास शुल्क लिए लाने की शिकायत की है। कहा कि अभिभावकों की ओर से स्कूल प्रबंधन के साथ बैठक कर आपत्ति दर्ज करा दी है, लेकिन नहीं सुनी जा रही है। अभिभावकों की बातों पर कार्रवाई के बजाय अब प्रबंधन अभिभावकों के साथ दबाव की राजनीति पर उतारू है।
अभिभावक एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिन माहेश्वरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभिभावक रश्मि पटवाल, रुचिन माहेश्वरी, विपिन धूलिया, मैत्री, श्रवण रावत, अशोक ध्यानी, अनुराग गुसाईं, प्रदीप सिंह, कमल नेगी, रवींद्र पंवार ने स्कूल प्रबंधन की ओर से फीस में बेतहाशा बढ़ोत्तरी करने और विकास शुल्क के नाम पर डेढ़ हजार रुपये प्रति छात्र-छात्रा से लेने का विरोध किया। कहा कि स्कूल प्रबंधन के साथ बैठक कर आपत्तियां दर्ज करा दी गई हैं। इस आशय की शिकायत संबंधित शिक्षा अधिकारियों और तहसील प्रशासन से भी की गई है, लेकिन प्रबंधन के रुख में कोई अंतर नहीं आ रहा है। कहा कि जहां एक ओर फीस में ढाई से तीन सौ रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं, वहीं छात्रों की डायरी, रिपोर्ट कार्ड, आई कार्ड, फोटोग्राफ और परीक्षा शुल्क के नाम पर पांच सौ रुपये इसके अतिरिक्त लिए जा रहे हैं। डेढ़ हजार रुपये का विकास शुल्क सीसीटीवी कैमरे, मानीटरिंग साफ्टवेयर और अतिरिक्त सुविधाओं के नाम पर लिए जा रहे हैं। संपर्क किए जाने पर स्कूल के संचालक ने बताया कि उनके विद्यालय में छह से सात सौ बच्चे पढ़ते हैं। विकास शुल्क सभी विद्यालय ले रहे हैं। तीन साल से फीस नहीं बढ़ाई गई थी, जिसमें अब मामूली बढ़ोत्तरी की गई है।