फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   क्षेत्र के विकास के लिए हर हाल में बनेगा नगर निगम: डा. हरक सिंह

क्षेत्र के विकास के लिए हर हाल में बनेगा नगर निगम: डा. हरक सिंह

Tue, 03 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के विकास के लिए हर हाल में बनेगा नगर निगम: डा. हरक सिंह
कोटद्वार। राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार के वार्षिकोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कला संकाय की छात्राओं ने लावड़ी नृत्य की प्रस्तुति देकर वार्षिकोत्सव में समा बांधा। इस मौके पर एमए अंग्रेजी में महाविद्यालय टॉप करने वाली छात्रा वर्तिका चौहान को पुरस्कृत किया गया। साथ ही कला संकाय को चैंपियन ट्राफी प्रदान की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को महाविद्यालय परिसर में आयोजित वार्षिकोत्सव का वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है, लेकिन कुछ ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने निजी स्वार्थ के चलते नगर निगम का विरोध कर रहे हैं। नगर निगम बनाने का विजन आने वाले पचास सालों का है, जिससे क्षेत्र को विकास के पंख लगेंगे। क्षेत्र के विकास के लिए हर हाल में नगर निगम बनाया जाएगा। वन मंत्री ने कहा कि महाविद्यालय में फर्नीचर की कमी को पूरा करने के लिए जिला पंचायत को दस लाख रुपये मुहैया करा दिए गए हैं। उन्होंने छात्र संघ अध्यक्ष अरुण मोहन डोबरियाल द्वारा की गई सभी मांगों पर कार्य करने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व उन्होंने महाविद्यालय की शौर्य दीवार का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कला संकाय की छात्रा शिवरंजनी ने एकल नृत्य की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। वहीं छात्राओं ने मराठी लावड़ी लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह रावत, अभिभावक संघ की उपाध्यक्ष यशोदा चौहान, महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एमएस रौतेला, डा. डीएम शर्मा, छात्र संघ अध्यक्ष अरुण मोहन डोबरियाल, यूआर सौरभ पांडे, डा. प्रेमलाल भट्ट, डा. आरपी ध्यानी, विनोद रावत, सुरेंद्र गुसाईं, वीरेंद्र रावत, अमित भारद्वाज, डा. संगीता बहुगुणा आदि मौजूद थे। समारोह का संचालन डा. सीमा चौधरी ने किया।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed