{"_id":"5a09d3744f1c1b69678bb373","slug":"51510593396-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के विरोध में चलाया जागरूकता अभियान, यूकेडी ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम के विरोध में चलाया जागरूकता अभियान, यूकेडी ने दिया समर्थन
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कोटद्वार भाबर के 73 गांवों को मिलाकर नगर निगम बनाने के विरोध में नगर निगम विरोध संघर्ष समिति और यूकेडी ने सोमवार को भाबर के कई गांवों में जागरूकता अभियान चलाया। यूकेडी ने नगर निगम विरोध संघर्ष समिति के आंदोलन और रैलियों को समर्थन देते हुए सक्रिय भागीदारी करने का निर्णय लिया। तय किया कि 26 नवंबर को पूरे भाबर और सनेह की सामूहिक नगर निगम विरोधी रैली निकाली जाएगी।
यूकेडी के केंद्रीय संरक्षक डा. शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि उनकी पार्टी तीन महीने से नगर निगम के विरोध में आंदोलन चला रही है। इस बीच कई राजनीतिक दलों के लोगों द्वारा नगर निगम विरोध संघर्ष समिति बनाकर आंदोलन चलाया जा रहा है। इस आंदोलन को यूकेडी ने अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। उधर, नगर निगम विरोध संघर्ष समिति के महासचिव गोविंद डंडरियाल की अगुवाई में समिति के सदस्यों ने ग्रास्टनगंज, सनेह, लालपानी, कुंभीचौड़ में जनसंपर्क कर आगे के आंदोलन और महारैली की तैैयारियों पर चर्चा की। कहा कि समिति लोकतांत्रित ढंग से आंदोलन तो कर ही रही है, इसके लिए न्यायिक लड़ाई की रणनीति भी तैयार की जा रही है। इस मौके पर रतन सिंह नेगी, महानंद ध्यानी, विजेश्वरी झिंकवाण, प्रवेंद्र रावत, प्रदीप नेगी, अनसूया प्रसाद सेमवाल समेत कई लोग मौजूद थे। बताया कि 26 नवंबर को पूरे भाबर और सनेह की सामूहिक नगर निगम विरोधी रैली निकाली जाएगी।