फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में हिंदू संगठनों में उबाल, प्रदर्शन

बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में हिंदू संगठनों में उबाल, प्रदर्शन

Wed, 04 Oct 2017 09:59 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में हिंदू संगठनों में उबाल, प्रदर्शन
कोटद्वार। चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में हिंदू संगठनों में आक्रोश बना हुआ है। बुधवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार तहसील में जोरदार प्रदर्शन कर बाहरी लोगों के सत्यापन में तेजी लाने, बिना सत्यापन के रहने वाले लोगों और मकान मालिकों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। कहा कि बिना सत्यापन के शहर और गांवों में रह रहे बाहरी लोगों के कारण माहौल खराब हो रहा है। हाल में गढ़वाल में घटी सभी घटनाओं के पीछे एक समुदाय से जुड़े बाहरी तत्वों का हाथ है। कहा कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं रुकी तो हिंदू संगठन सड़कों पर उतरने से नहीं हिचकिचाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी और हिंदू जागरण मंच से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता तहसील प्रांगण में एकत्रित हुए। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिना सत्यापन के शहर और गांवों में रह रहे बाहरी लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। कहा कि बाहरी लोग यहां माहौल खराब कर रहे हैं। विहिप के कार्यकारी जिलाध्यक्ष संदीप डबराल, जिला मंत्री (धर्मप्रसार) संजय थपलियाल, विभाग मंत्री मनमोहन जुयाल, दुर्गा वाहिनी की गढ़वाल संयोजिका भावना शर्मा, बजरंग दल के जिला संयोजक दुर्गेश ममगाईं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए बाहरी लोगों पर कड़ी नजर रखने, हर व्यक्ति का सत्यापन करने और बगैर सत्यापन के किराए पर घर देने वालों पर कार्रवाई की मांग की। कहा कि हाल में गढ़वाल में जितनी भी आपराधिक घटनाएं हुई हैं, उसमें एक समुदाय विशेष के बाहरी लोग शामिल हैं। बाहरी लोगों के कारण गढ़वाल का शांत माहौल खराब हो रहा है। प्रदर्शन में विहिप के जिला मंत्री सतेंद्र कुमार, राहुल अग्रवाल, अमित शर्मा, किरन काला, दीपेंद्र काला, साजन कुमार, जेपी धस्माना, महेशानंद कंडवाल समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed