{"_id":"59b9657c4f1c1bb0688b459f","slug":"51505322364-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार का आशीष रूस को बताएगा देश की गौरवशाली संस्कृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार का आशीष रूस को बताएगा देश की गौरवशाली संस्कृति
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का एनसीसी कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर आशीष भंडारी रूस में भारत की गौरवशाली संस्कृति का आदान-प्रदान करेगा। कड़ी परीक्षा के बाद आशीष का यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए चयन हुआ है। वह रूस की धरती पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगा।
ग्राम पंचायत शिब्बूनगर निवासी डा. भोपाल सिंह भंडारी और गीता भंडारी का बेटा आशीष ने श्रीगुरुरामराय पब्लिक स्कूल से 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह राजकीय महाविद्यालय में बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र हैं। साथ ही एनसीसी में सीनियर अंडर कमांडर के रूप में ट्रेनिंग ले रहे हैं। आशीष दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड 2017 में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुका है।
अमर उजाला से बातचीत में आशीष ने बताया कि उसने यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए दिल्ली में कठिन लिखित, शारीरिक परीक्षा और इंटरव्यू पास किया था, जिसके आधार पर उसका चयन रूस के लिए हुआ है। कार्यक्रम में देश से 12 कैडेट प्रतिभाग करेंगे। बताया कि 25 सितंबर से एक अक्तूबर तक रूस के मॉस्को में आयोजित यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत वह उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। जहां पर भारत और रूस की एनसीसी गौरवगाथा और संस्कृति का आदान प्रदान किया जाएगा। वहां से लौटने के बाद वे प्रदेेश के एनसीसी कैडेट को रूस की गतिविधियों की जानकारी देंगे। उन्होंने अपनी सफला का श्रेय अपने माता-पिता और महाविद्यालय की एससीसी अधिकारी ले. डा. प्रति कुमारी और प्राचार्य डा. एमएस रौतेला को दिया है। कहा कि उनका सपना आर्मी आफिसर बनकर देश की रक्षा करने का है। इसके बाद वे आर्मी में जाने के लिए सीडीएस की परीक्षा देंगे।