{"_id":"59986c2f4f1c1b0b698b457f","slug":"51503161391-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमपड़ाव में गणेश चतुर्थी मनाने का स्थानीय लोगों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमपड़ाव में गणेश चतुर्थी मनाने का स्थानीय लोगों ने किया विरोध
Updated Sat, 19 Aug 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। स्थानीय नागरिकों और पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति ने इंद्रानगर आम पड़ाव में सार्वजनिक स्थान पर गणेश चतुर्थी मनाए जाने का विरोध किया। उन्होंने महोत्सव को किसी अन्य स्थान में कराए जाने को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
शनिवार को आम पड़ाव निवासी और उनके समर्थन में पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति के सदस्य कोटद्वार तहसील में पहुंचे। उन्होंने एसडीएम की गैर मौजूदगी में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आम पड़ाव इंद्रानगर में होने वाले गणेश महोत्सव का स्थानीय लोगों का किसी प्रकार का योगदान नहीं होता है। अन्य क्षेत्रों से लोग यहां पर आकर जबरन सार्वजनिक सड़क पर टेंट बना लेते हैं, जिसके कारण दस दिनों तक मार्ग बंद रहता है। आम पड़ाव और निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का मुख्य मार्ग बंद होने से उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विरोध के बावजूद कुछ लोग उक्त स्थान पर जबरन आयोजन करना चाहते हैं, जिसके कारण शांति भंग होने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने प्रकरण को गंभीरतापूर्वक लेते हुए इस पर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष गोविंद डंडरियाल, अमर चंद्र आर्य, वीरेंद्र कुमार, धर्मानंद खंतवाल, विजेंद्र सिंह तोमर, अर्जुन सिंह, आलम सिंह, रतन अग्रवाल, प्रवीन कुमार, नरेंद्र सिंह भंडारी, विनोद रावत, शुभम नेेगी, नरेश कुमार, नीरज नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
- फोटो-