फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पुलिस ने बच्चों को सिखाएं साइबर क्राइम से बचने के गुर

पुलिस ने बच्चों को सिखाएं साइबर क्राइम से बचने के गुर

Thu, 17 Aug 2017 10:24 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बच्चों को सिखाएं साइबर क्राइम से बचने के गुर
कोटद्वार। साइबर कोतवाली देहरादून के सोशल मीडिया सेल के प्रभारी वेदप्रकाश थपलियाल ने बृहस्पतिवार को कोटद्वार में गुरु रामराय पब्लिक स्कूल पदमपुर और जीआईसी कोटद्वार में कार्यशाला लगाकर बच्चों को साइबर क्राइम से बचने के गुर सिखाए।
विज्ञापन

कार्यशाला में सोशल मीडिया सेल प्रभारी ने कहा कि जागरूकता की कमी के चलते आए दिन लोग साइबर क्राइम के शिकार हो रहे हैं। कहा कि फेसबुक पर अनजान लोगों को अपना दोस्त न बनाएं और फोटो भी अधिक संख्या में अपलोड न करें। साइबर अपराधी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर युवतियों की फोटोग्राफ का दुरुपयोग करते हैं। कई युवतियां इसकी शिकार हो चुकी हैं, जिनमें से अधिकतर आत्महत्या कर चुकी हैं। कहा कि बच्चों को सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखनी चाहिए। सोशल साइट फेसबुक पर सभी लोग अपने से जुड़ी सभी जानकारियां अपडेट करने लगे हैं। जानकारियां जुटाकर साइबर क्राइम से जुड़े अपराधी बैंक संबंधी ठगी और एटीएम ठगी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। थपलियाल ने बताया कि सभी स्थानों पर साइबर क्राइम थाना देहरादून द्वारा स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed