{"_id":"596655ee4f1c1b6e348b45f9","slug":"51499878894-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं खोल पाई दो बहनों की मौत का राज, बिसरा सुरक्षित रखवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं खोल पाई दो बहनों की मौत का राज, बिसरा सुरक्षित रखवाया
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। गत पांच जुलाई को सरकारी अस्पताल में संदिग्ध हालात में हुई दो सगी बहनों की मौत का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं खोल पाई है। डाक्टरों ने दोनों बहनों का बिसरा सुरक्षित रखवा लिया है। अब पुलिस कोर्ट के आदेश पर बिसरा को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजेगी। उधर, गलत उपचार के मामले में डाक्टर के खिलाफ दी गई परिजनों की तहरीर को बाजार पुलिस चौकी ने एसएसपी पौड़ी के माध्यम से जिलाधिकारी को भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि डाक्टर के खिलाफ सीएमओ पौड़ी द्वारा नियुक्त पैनल ही जांच कर सकता है।
बालासौड़ निवासी दो सगी बहनों शिवानी (18) और संध्या (15) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट कोतवाली पुलिस को मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। बाजार चौकी के इंचार्ज प्रदीप नेगी ने बताया कि दो डाक्टरों के पैनल से उनका मेडिकल कराया गया था। मौत की वजह साफ न होने के कारण डाक्टरों ने दोनों बहनों का बिसरा सुरक्षित रखवा लिया है। जिसे कोर्ट के निर्देश पर जांच के लिए भेजा जाएगा। बताया कि परिजनों की ओर से डाक्टर के खिलाफ दी गई तहरीर को जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। पुलिस की ओर से यह मामला जिलाधिकारी को भेजा गया है। सीएमओ पौड़ी की ओर से इस मामले में जांच के लिए पैनल गठित किया जाएगा।