फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   4500 vaccine arrived in Kotdwar, vaccination from today

कोटद्वार में 4500 टीका पहुंचा, आज से टीकाकरण

Tue, 04 May 2021 06:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
4500 vaccine arrived in Kotdwar, vaccination from today
आखिरकार तीन दिन बाद कोटद्वार के लिए प्रदेश सरकार ने वैक्सीन भेज दी है। कोटद्वार बेस अस्पताल के कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में एक हजार लोगों के लिए, जबकि अन्य चार कोरोना टीकाकरण केंद्रों में 3500 लोगों के लिए वैक्सीन की व्यवस्था की गई है। वहीं बुधवार को मॉडल मांटेसरी स्कूल में लगने वाले वृहद कैंप में 18 से 45 की आयु वर्ग के 500 लोगों को टीका लगाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। उधर, पीएचसी दुगड्डा में आज से टीकाकरण का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

एलोपैथिक चिकित्सालय लालपानी, प्राथमिक विद्यालय सिमलचौड़, उमरावनगर और जीजीआईसी घमंडपुर में 45 आयु के लोगों का टीकाकरण होगा। जबकि, कोटद्वार बेस अस्पताल व मॉडल मांटेसरी स्कूल में 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम रवींद्र बिष्ट ने लोगों से कैंप में आधारकार्ड के साथ टीकाकरण कराने के लिए पहुंचने की अपील की है।
वहीं, बुधवार से जीआईसी, पीएचसी दुगड्डा में 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed