{"_id":"5c9f9a36bdec2214084ce567","slug":"41553963574-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालभारती के छात्र गौरव भंडारी का एनडीए में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालभारती के छात्र गौरव भंडारी का एनडीए में चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोटाढांक के छात्र गौरव भंडारी का राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में चयन हुआ है। गौरव के एनडीए के लिए चयन होने पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। बालभारती के प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह रावत ने बताया कि उनके विद्यालय के छात्र का चयन एनडीए के लिए होना स्कूल के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि गौरव भंडारी ने वर्ष 2018 में बाल भारती से 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल टॉप किया था। पदमपुर मोटाढांक निवासी गौरव के पिता हरेंद्र सिंह भंडारी पूर्व सेना अधिकारी हैं, जबकि माता लता भंडारी गृहणी है। प्रधानाचार्य ने बताया कि गौरव ने शिक्षा के दौरान किसी भी विषय में ट्यूशन नहीं ली। उन्होंने अपनी मेहनत से एनडीए की परीक्षा की तैयारी की और उसमें कामयाब रहे। गौरव एक जुलाई को एनडीए खड़गवासला पुणे में ज्वाइन करेंगे। गौरव भंडारी ने परीक्षा में अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुुरुजनों को दिया है।
-फोटो
विज्ञापन
-फोटो