{"_id":"5c7ab6b4bdec2255676813d4","slug":"41551546036-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी के सामने बौनी साबित हो रही सनेह क्षेत्र की सुरक्षा दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी के सामने बौनी साबित हो रही सनेह क्षेत्र की सुरक्षा दीवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की लाख कोशिशों के बाद भी जंगल से निकलकर हाथी आबादी क्षेत्रों में धमक रहे हैं। वन विभाग की ओर से कोटद्वार रेंज के अंतर्गत सनेह क्षेत्र के रामपुर में हाथी सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया गया है, लेकिन यह सुरक्षा दीवार हाथी के सामने बौनी साबित हो रही है। हाथी शाम ढलते ही सुरक्षा दीवारों को आसानी से पार करते हुए आबादी क्षेत्र में घुस कर नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोग तीन साल से हाथी सुरक्षा दीवार की ऊंचाई बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभाग लोगों की सुरक्षा को लेकर लापरवाह बना हुआ है।
वर्ष 2014-15 में सनेह क्षेत्र के रामपुर में हाथियों को रोकने के लिए करीब 1150 मीटर सुरक्षा दीवार बनाई गई थी। वर्तमान में आलम यह है कि शाम ढलते ही हाथियों का झुंड रामपुर गांव में आ जाता है। हाथी खेती को चट कर रौंद रहे हैं।
स्थानीय लोगों में मोहन सिंह रावत, हरीश सिंह नेेगी, कोमल सिंह रावत व धनमंती देवी ने विभाग पर लोगों का जीवन संकट में डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से बनाई गई हाथी सुरक्षा दीवार मानकों के अनुरूप नहीं है। सुरक्षा दीवार की ऊंचाई कम होने के कारण हाथी आसानी से सुरक्षा दीवार को पार कर रहे हैं। शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक जाते हैं। यही नहीं, रात को इमरजेंसी होने पर भी हाथी के डर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। पिछले तीन साल से विभाग को सुरक्षा दीवार को ऊंचा करने के लिए कई बार लिखित और मौखिक शिकायत की गई, लेकिन विभाग को उनकी परेशानी से शायद कुछ लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं अधिकारी
रामपुर क्षेत्र में सुरक्षा दीवार को हाथियों द्वारा पार करने की शिकायत मिली है। ऐसे स्थानों का चिह्नीकरण कर उन स्थानों पर दीवार ऊंची करने का प्रस्ताव बनाया जाएगा।
- आरपी पंत, कोटद्वार रेंज अधिकारी
-फोटो