{"_id":"5c02b9c1bdec2241ac3bc841","slug":"41543682497-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार भाबर के दुर्गापुर में अमर उजाला की चौपाल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार भाबर के दुर्गापुर में अमर उजाला की चौपाल आज
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कोटद्वार भाबर की जनसमस्याओं और उनके निराकरण के लिए अमर उजाला की ओर से रविवार को भाबर के दुर्गापुर में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें क्षेत्र की जनसमस्याओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। चौपाल के माध्यम से क्षेत्रवासी अपनी समस्याओं पर जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित कर सकेंगे। अमर उजाला के इस मंच पर लोग अपनी समस्याएं मौखिक रूप से भी उठा सकते हैं। लिखित रूप से आई समस्याओं को संबंधित विभाग को भेजा जाएगा। चौपाल में उठी समस्याओं के निराकरण के लिए अमर उजाला लगातार फालोअप भी करेगा।
कोटद्वार भाबर के केंद्र स्थल दुर्गापुर के हल्दीहाथ वेडिंग प्वाइंट में अमर उजाला की चौपाल 11:00 बजे से शुरू होगी। इसमें कोटद्वार भाबर क्षेत्र का हर नागरिक शामिल होकर अपनी बात रख सकता है। चौपाल में एक पंजीकरण रजिस्टर भी रखा जाएगा, जिसमें लोग अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर और समस्या अंकित कर सकते हैं। इसके माध्यम से अमर उजाला उन समस्याओं के निराकरण होने तक उनका फालोअप भी करता रहेगा। लोग अपनी समस्याएं व्हाट्सअप नंबर 9412032085 और निम्नलिखित मेल पर भी लिखकर दे सकते हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर चौपाल में कई विभागों की ओर से अपने स्टाल भी लगाए जा रहे हैं, जिसका लाभ लोग उठा सकेंगे। चौपाल में अपनी समस्याएं उठाने के लिए लोगों को निर्धारित समय पर पहुंचना होगा।
चौपाल में लोग नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों से भी सीधे रूबरू हो सकेंगे। हाल ही में विस्तारीकरण के बाद नगर निगम में शामिल नए क्षेत्रों के लोगों की सभी शंकाओं का समाधान चौपाल के माध्यम से किया जा सकेगा। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से लोगों की अपेक्षाओं और प्राथमिकताओं पर भी इस अवसर पर चर्चा होगी। चौपाल में बिजली, पानी, सड़क, कृषि, सिंचाई, उद्यान, पशुपालन, पुलिस, नगर निगम और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
स्थान-दुर्गापुर, (हल्दी हाथ वेडिंग प्वाइंट)
दिनांक दो दिसंबर (रविवार)
समय-11:00 बजे
मेल- kotdwarbureau@ddn.amarujala.com
aukotdwar@gmail.com