फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   जगदीश राठी को मिलेगा डा. आंबेडकर नेशनल अवार्ड

जगदीश राठी को मिलेगा डा. आंबेडकर नेशनल अवार्ड

Wed, 28 Nov 2018 10:11 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
जगदीश राठी को मिलेगा डा. आंबेडकर नेशनल अवार्ड
कोटद्वार। भारतीय दलित साहित्य अकादमी नई दिल्ली की ओर से नौ दिसंबर को दिल्ली में 34वें राष्ट्रीय दलित साहित्यकार सम्मेलन में कोटद्वार (घमंडपुर) निवासी जगदीश राठी को डॉ. आंबेडकर नेशनल अवार्ड-2018 से सम्मानित किया जाएगा। अकादमी की राष्ट्रीय चयन समिति ने जगदीश राठी का चयन उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए किया है।
विज्ञापन

कोटद्वार के घमंडपुर निवासी जगदीश राठी जयहरीखाल ब्लाक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कांडाखाल में सहायक अध्यापक के पद पर सेवारत हैं। जगदीश राठी का चयन उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए किया गया है। उन्हें इससे पूर्व सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए वर्ष 2015 में डॉ. आंबेडकर राष्ट्रीय फेलोशिप अवार्ड और 2017 में डॉ. आंबेडकर सेवा सम्मान से पुरस्कृत किया जा चुका है। वर्तमान में जगदीश राठी एक शिक्षक के साथ ही उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की शाखा जयहरीखाल के कोषाध्यक्ष और अनुसूचित जाति/जनजाति शिक्षक एसोसिएशन पौड़ी के महामंत्री पद का दायित्व भी संभाल रहे हैं। वह हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्रों की आर्थिक मदद करने के लिए भी जाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed