{"_id":"5b69d7404f1c1b923e8b5aa5","slug":"41533663040-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने किया कार्य बहिष्कार, सेवाएं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने किया कार्य बहिष्कार, सेवाएं प्रभावित
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर सोमवार को कोटद्वार शाखा के कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने कार्य बहिष्कार किया। इससे कोटद्वार में रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित रहा।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद कोटद्वार शाखा के अध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि दो माह से रुका हुआ वेतन देने समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया है। उन्होंने बताया कि परिषद की प्रांतीय स्तर पर वार्ता चल रही है। यदि वार्ता विफल रहती है और कर्मचारियों की मांगों का निराकरण नहीं होता तो परिषद के आह्वान पर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा। कहा कि मंगलवार की हड़ताल में परिषद से जुड़े 64 चालक, परिचालक, कार्यशाला और प्रशासनिक कार्यालय के कर्मचारी शामिल रहे। उन्होंने कार्य बहिष्कार के लिए सरकार और निगम प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया। कार्य बहिष्कार में शाखा मंत्री सुखविंदर सिंह, उपाध्यक्ष संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष जसविंदर, शाखा कार्यशाला अध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत, राजेंद्र सिंह, वसीम अहमद, लोकेंद्र कुमार, भारत सिंह, प्रदीप असवाल, उमेश कुमार व हरेंद्र राणा आदि शामिल रहे।