{"_id":"5a5ce0a24f1c1b83268b4927","slug":"41516036258-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की अपेक्षा लोगों की समस्याओं पर ध्यान दे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की अपेक्षा लोगों की समस्याओं पर ध्यान दे सरकार
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। नगर निगम के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल का असहयोग आंदोलन जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने मोटाढांक पट्टी की नंदपुर स्थित पटवारी चौकी और कलालघाटी पट्टी की हल्दूखाता चौकी में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने सरकार से नगर निगम की अधिसूचना वापस लिए जाने की मांग की।
सोमवार को यूकेडी के जिलाध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता पटवारी चौकियों में एकत्र हुए। उन्होंने नगर निगम के विरोध में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के शासन काल में लोग बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे हैं। जंगली जानवर लोगों के खेतों को चट कर लोगों पर हमला कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार इन समस्याओं पर ध्यान देने की अपेक्षा भू-माफियाओं को लाभ पहुंचाने के लिए ग्रामीण जनता पर नगर निगम थोप रही है।
इस अवसर पर श्रवण सिंह रावत, प्रेम सिंह रावत, सुभाष कैंथोला, बालम सिंह नेगी, सूरज डबराल, मधुसूदन नौटियाल, दर्शन सिंह नेगी, वाणी विलास, पितृशरण जोशी, बीना जोशी, ममता रावत व चंद्रवीर सिंह नेगी आदि मौजूद थे।