फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   राहुल और पवन का राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

राहुल और पवन का राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

Wed, 01 Nov 2017 10:42 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
राहुल और पवन का राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
यमकेश्वर। यमकेश्वर ब्लाक के दो छात्रों का चयन राष्ट्रीय स्तर की क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दोनों छात्र उत्तराखंड की ओर से राष्ट्रीय स्तर की क्रीड़ा प्रतियोगिता में यमकेश्वर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

यमकेश्वर ब्लाक के राजकीय इंटर कालेज लक्ष्मणझूला में कक्षा 12 के छात्र राहुल नेगी का चयन राष्ट्रीय सीनियर योगासन प्रतियोगिता के लिए और राजकीय इंटर कालेज भृगुखाल के छात्र पवन सिंह का चयन राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी मध्यम प्रदेश के भोपाल में सात से 12 नवंबर से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के चक्का फेंक स्पर्धा में उत्तराखंड की ओर से प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

ब्लाक खेल समन्वयक प्रशांत बडोला ने बताया कि पवन सिंह ने चार से सात अक्तूबर 2017 को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज देहरादून में आयोजित चक्का फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। खंड शिक्षा अधिकारी यमकेश्वर अमित कोटियाल, प्रधानाचार्य जीआईसी लक्ष्मणझूला मदन मोहन उप्रेती, प्रधानाचार्य जीआईसी भृगुखाल जेपी बड़थ्वाल, शारीरिक शिक्षक महिपाल लिंगवाल, करण सिंह, शिक्षक राहुल नेगी व पवन सिंह ने छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed