फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   किशनपुरी और थापा एफसी की टीम ने किया फाइनल में प्रवेश

किशनपुरी और थापा एफसी की टीम ने किया फाइनल में प्रवेश

Tue, 24 Oct 2017 10:50 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
किशनपुरी और थापा एफसी की टीम ने किया फाइनल में प्रवेश
कोटद्वार। वैल्यूज फाउंडेशन देवभूमि उत्तराखंड की ओर से अमर शहीदों की स्मृति में कोटद्वार राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में शहीद मेमोरियल फुटबाल कप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में किशनपुरी और थापा एफसी की टीम जीत गई और उसने फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

फाउंडेशन के अध्यक्ष आश्विन कुकरेती ने बताया कि मैच का पहला सेमीफाइनल किशनपुरी और गाड़ीघाट के बीच खेला गया। इसमें किशनपुरी ने गाड़ीघाट को 2-1 से हराया और दूसरा मैच स्टेडियम एफसी और थापा एफसी के बीच खेला गया। इसमें थापा एफसी ने स्टेडियम एफसी को 1-0 से हराया। दोनों टीमों ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इससे पूर्व पहले मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत और विशिष्ट अतिथि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पंत ने किया। दूसरे मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि ऐश्वर्य राज गौरव नौटियाल ने किया। इस अवसर पर अमन शर्मा, शिवम बजरंगी, हिमांशु नेगी, गजेंद्र नेगी, पंकज नेेगी, गौरव नेगी, रितिक नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed