फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   रामपुर गांव में हाथी ने मचाया उत्पात, ग्रामीणों में दहशत

रामपुर गांव में हाथी ने मचाया उत्पात, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 01 Oct 2017 10:43 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
रामपुर गांव में हाथी ने मचाया उत्पात, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
कोटद्वार। सनेह क्षेत्र के ग्राम रामपुर में वन विभाग की कोशिशों के बावजूद हाथी की धमक कम नहीं हो रही है। गांव में पिछले दस दिन से शाम ढलते ही आंगन में टहल रहे विशालकाय हाथी के कारण ग्रामीण दहशत में हैं। शनिवार रात को एक बार फिर से हाथी ने गांव में आकर उत्पात मचाया। उसने कई बीघा धान के खेत चट कर दिए और फलदार पेड़ तोड़ डाले। ग्रामीणों ने वन विभाग से खेती के नुकसान का मुआवजा देने और सुरक्षा की मांग की है।
शनिवार रात को लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल से निकलकर हाथी रामपुर गांव के आबादी क्षेत्र से होते घरों के पास खेत में घुस गया। जब घरों में भोजन कर रहे लोगों ने घर के बाहर किसी विशालकाय जीव के आने की आहट सुनी तो गांव में हड़कंप मच गया। जैसे ही उन्होंने खिड़की से बाहर झांका तो सामने बड़े-बड़े दांतों वाला विशालकाय हाथी था। इस पर लोग घर के अंदर दुबक गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन कर्मियों को दी, लेकिन तब तक हाथी नजदीक मोहन सिंह रावत के खेतों में घुसकर धान की फसल को चट कर गया। उसने कई खेतों को रौंद डाला। जंगल को लौटते समय उसने सतीश नेेगी के आम और आंवला के पेड़ तोड़ डाले।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक मोहन सिंह रावत, सतीश नेगी व राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि हाथी ने उनके खेत में बोई फसल को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने वन विभाग की ओर से बनाई गई हाथी सुरक्षा दीवार पर सवाल खड़े किए। कहा कि वन विभाग की ओर से रामपुर के आधे हिस्से में हाथी सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई है। जो दीवार बनाई भी है, वह भी मानकों पर खरा नहीं उतर रही है। हाथी उसे पार कर आसानी से गांव में घुस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कोटद्वार रेंज अधिकारी एसपी कंडवाल ने बताया कि रामपुर में हाथी को रोकने के लिए जंगल से बाहर आने के रास्ते पर आग लगाने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही लोगों की सुरक्षा के लिए गश्त बढ़ाई जा रही है।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed