{"_id":"59cfd0c64f1c1bcf538b50f7","slug":"41506791622-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल से भटककर आबादी में घुसा बारहसिंगा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल से भटककर आबादी में घुसा बारहसिंगा, मौत
Updated Sat, 30 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के लोकमणीपुर (सिगड्डी) गांव में शुक्रवार देर शाम लैंसडौन वन प्रभाग के लालढांग रेंज के जंगल से भटककर एक नर बारहसिंगा आबादी में घुस गया। काफी देर गांव के खेतों में भटकने के बाद उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम लोकमणीपुर (सिगड्डी) गांव में एक बारहसिंगा लालढांग रेंज के जंगल से भटककर खेतों में आ गया। बारहसिंगा को जंगल में लौटने का रास्ता नहीं मिला और वह खेतों में भागता रहा। इसी दौरान वह कई जगह पर तार-बाड़ में उलझने और एक मंदिर की चहारदीवारी से भी टकराया। घायल होने के बाद बारहसिंगा गांव में ही एक बरगद के पेड़ के नीचे आकर बैठ गया जहां उसकी मौत हो गई।
उधर, लालढांग रेंज अधिकारी विरेंद्र पाल ने बताया कि डाक्टरों के अनुसार अधिक दौड़ने और भीड़-भाड़ से घबराकर हार्ट अटैक से बारहसिंगे की मौत हुई है। उसके शव को जलाकर नष्ट कर दिया गया है।