फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   उतराखंड की संस्कृति और गौरव को विश्व पटल पर दिलाऊंगी पहचान: अनुकृति

उतराखंड की संस्कृति और गौरव को विश्व पटल पर दिलाऊंगी पहचान: अनुकृति

Fri, 21 Jul 2017 10:43 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
उतराखंड की संस्कृति और गौरव को विश्व पटल पर दिलाऊंगी पहचान: अनुकृति
कोटद्वार (ब्यूरो)। फेमिना मिस इंडिया में टॉप 5 में रही लैंसडौन की बाला अनुकृति गुसाईं का शुक्रवार को कोटद्वार पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। कोटद्वार में मिस इंडिया ग्रेंड इंटरनेशनल ने बलूनी पब्लिक स्कूल से लेकर आडिटोरियम तक रोड शो कर जनता का अभिवादन किया।
विज्ञापन

यहां राजकीय आडिटोरियम में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में अनुकृति ने बताया कि उसे मिस इंडिया ग्रेंड इंटरनेशनल-2017 टाइटल से नवाजा गया है। आगामी अक्तूबर माह में वियतनाम में होने वाली मिस ग्रेंड इंटरनेशनल प्रतियोगिता-2017 में वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस प्रतियोगिता में विश्व के 140 देशों की सुदंरिया हिस्सा लेगी। अपने स्वागत से गदगद अनुकृति ने कहा कि उसे उत्तराखंडी होने पर गर्व है। उत्तराखंड की संस्कृति और गौरव को वह विश्व पटल पर पहचान दिलाने के लिए भरसक प्रयास करेंगी। इस मौके पर अनुकृति ने गढ़वाली और कुमाऊंनी गीत गाकर उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

इससे पूर्व अनुकृति गुसाईं का कोटद्वार में स्कूली बच्चों, विभिन्न संगठनों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। गढ़वाल सभा की ओर से पारंपरिक वाद्य यंत्रों से अनुकृति का स्वागत किया गया। प्रेक्षागृह में अनुकृति के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि मिस इंडिया ग्रेंड इंटरनेशनल बनकर अनुकृति गुसाईं ने पूरे देश में उत्तराखंड और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। बलूनी पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज समेत सैकड़ों बच्चों ने फूलों के साथ उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, पूर्व ब्लाक प्रमुख भुवनेश खरक्वाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान, सतीश गौड़, शोभा भंडारी, सुरेंद्र गुसाईं, डू समथिंग सोसाइटी के अध्यक्ष मयंक प्रकाश कोठारी, काशीरामपुर की ग्राम प्रधान सुनीता देवी, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, आशुतोष तिवारी, शशि नैनवाल, विनीता भट्ट, रंजना रावत, पंकज भाटिया, धीरेंद्र चौहान, ममता देवरानी, किरन काला, विवेक अग्रवाल, रानी नेगी, कांति तिवारी, वन मंत्री के निजी प्रेस सचिव चंद्रमोहन जदली, पुलिस क्षेत्राधिकारी जोधराम जोशी, उपजिलाधिकारी राकेश तिवारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यूएस जिमिवाल समेत कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed