{"_id":"595fb8b64f1c1b9c178b4575","slug":"41499445430-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्व. कमल जोशी के नाम से कण्वाश्रम में बनेगा फोटो संग्रहालय:हरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्व. कमल जोशी के नाम से कण्वाश्रम में बनेगा फोटो संग्रहालय:हरक
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार (ब्यूरो)। शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक और वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने वरिष्ठ पत्रकार स्व. कमल जोशी के गोखले मार्ग स्थित आवास पर पहुंचकर उनके निधन पर शोक जताया। कैबिनेट मंत्री ने परिजनों को ढांढस बंधाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में उपचार के बाद हुई दो सगी बहनों की मौत की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाएगी।
वन मंत्री डा. रावत ने कहा कि कमल जोशी के निधन से पत्रकारिता जगत और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। वे एक बेहतरीन छायाकार, पर्यटक, पत्रकार और जनसरोकारों से जुड़े बहुमुखी प्रतिभा के व्यक्तित्व थे। उन्होंने स्व. कमल जोशी के छोटे भाई पर्यावरणविद् पदमश्री डा. अनिल जोशी को आश्वस्त किया कि कण्वाश्रम में स्व. जोशी के नाम से एक फोटो संग्रहालय का निर्माण किया जायेगा। कहा कि दो बहनों की राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में हुई मौत की भी जांच कराई जा रही है। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा, ग्राम प्रधान काशीरामपुर सुनीता देवी, शोभा बहुगुणा भंडारी, सुरेंद्र गुसाईं, राजेंद्र जखमोला, सुभाष पांडे, तहसीलदार सुनील कुमार, मुकेश नेगी, सुशील डोबरियाल आदि मौजूद रहे।