फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   मूल्यांकन में गड़बड़ी होने पर भड़के छात्र-छात्राएं, किया प्रदर्शन

मूल्यांकन में गड़बड़ी होने पर भड़के छात्र-छात्राएं, किया प्रदर्शन

Mon, 22 Apr 2019 10:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
मूल्यांकन में गड़बड़ी होने पर भड़के छात्र-छात्राएं, किया प्रदर्शन
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार एमए भूगोल प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने मूल्यांकन में गड़बड़ी गहरा रोष जताते हुए महाविद्यालय में प्रदर्शन किया। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से पुन: मूल्यांकन की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को एमए भूूगोल प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं महाविद्यालय में एकत्र हुए। यहां उन्होंने मूल्यांकन में अनियमितता बरते जाने के विरोध में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय थौलधार टिहरी के कुलसचिव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कुछ दिन पूर्व परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, जिसमें छात्र-छात्राओं को ज्योग्राफिकल थॉटस और उन्नत भू-आकृति विज्ञान विषय में अपेक्षा से कम अंक मिले हैं, अधिकांश को दोनों विषयों में अनुत्तीर्ण दर्शाया गया है, जिससे उनका भविष्य अधर में लटक गया है। छात्रसंघ कोषाध्यक्ष सौरभ पांडेय, सचिव विशाल वर्मा ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 10 दिनों के भीतर पुन: मूल्यांकन नहीं किया गया तो छात्र उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में छात्रसंघ उपाध्यक्ष सोहन सिंह, कविता, ममता, प्रियंका, सपना नेगी, नीलोफर, साक्षी, नरेश सैनी, राहुल कुमार, सलोनी भंडारी, लियाकत, हिमांशु नेगी, सुरजन प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


जारी
अशोक केष्टवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed