फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पूर्व पालिकाध्यक्ष शशि नैनवाल की हुई भाजपा में वापसी

पूर्व पालिकाध्यक्ष शशि नैनवाल की हुई भाजपा में वापसी

Sun, 31 Mar 2019 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
पूर्व पालिकाध्यक्ष शशि नैनवाल की हुई भाजपा में वापसी
कोटद्वार। गत दिवस देहरादून में मुख्यमंत्री ने जहां पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान को स्वयं भाजपा में शामिल कराया, वहीं कोटद्वार में वन मंत्री हरक सिंह रावत और भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने पूर्व पालिकाध्यक्ष शशि नैनवाल को पार्टी में वापसी कराई है। दुर्गापुरी की जनसभा में डा. हरक सिंह रावत ने शशि नैनवाल के पुन: भाजपा में शामिल होने पर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव के दौरान भाजपा से बगावत कर पूर्व पालिकाध्यक्ष शशि नैनवाल, वरिष्ठ नेत्री सुधा सती और पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान की पत्नी विभा चौहान ने मेयर पद पर चुनाव लड़ा था। पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर तब भाजपा हाईकमान ने तीनों को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया था। उधर, दुगड्डा नगर पालिका की अध्यक्ष भावना चौहान अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गई हैं। कोटद्वार भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत, वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत और जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने भावना चौहान को पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष भावना चौहान, सभासद आशा देवी, पूर्व सभासद शांति देवी, गीता देवी, रामेश्वरी देवी ने भाजपा की सदस्यता लेते हुए पार्टी के लिए समर्पित होकर काम करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed