{"_id":"5c04185abdec2241a322fe0d","slug":"31543772250-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धबली बाबा के चरणो से निकलेगी श्री राम मंदिर निर्माण की गंगा: सत्य मित्रानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धबली बाबा के चरणो से निकलेगी श्री राम मंदिर निर्माण की गंगा: सत्य मित्रानंद
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। श्री सिद्धबली बाबा महोत्सव के अंतिम दिन की हिंदी भजन संध्या का भारत माता मंदिर के महामंडलेश्वर पद्मश्री स्वामी सत्य मित्रानंद महाराज ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गंगा को धरती पर लाने के लिए भागीरथ के अथक प्रयास से स्वर्ग से गंगा हिमालय में उतरी थी। उसी प्रकार राम मंदिर निर्माण के लिए आज सिद्धबली बाबा के चरणों से राम मंदिर निर्माण की गंगा निकलेगी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण नहीं होने से देश में अशांति का माहौल बन रहा है। अयोध्या में आयोजित समागम में हजारों राम भक्तों के पहुंचने के बाद भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि देश के जाने माने मौलवियों का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने के लिए आया था। उन्होंने राममंदिर के निर्माण को अपना समर्थन देने का आग्रह किया। कहा कि 12 दिन के अंदर वह सरकार को राम मंदिर निर्माण का प्रस्ताव सौंप देंगे। कहा कि अब शीघ्र अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनेगा।
महामंडलेश्वर स्वामी सत्य मित्रानंदजी महाराज ने कहा कि जो भी भक्त नियमित हनुमान चालीसा का जाप करता है, उसका हमेशा कल्याण होता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नियमित रूप से हनुमान चालीसा का जाप करते हैं, यही कारण है कि पूरे देश के नेता एक होकर भी उनका कुछ बिगाड़ नहीं पा रहे हैं। कहा कि देश के अगले प्रधानमंत्री भी नरेंद्र मोदी ही होंगे।
इस अवसर पर मंदिर के महंत दिलीप रावत, मंदिर समिति के अध्यक्ष कुंजबिहारी देवरानी, महोत्सव के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल, मेला संयोजक उद्योगपति अनिल कंसल व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद रावत ने किया।
विज्ञापन
-फोटो