{"_id":"5c041856bdec2241773546c7","slug":"31543772246-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खस्ताहाल सड़कों और ड्रेनेज की व्यवस्था न होने से खफा नजर आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खस्ताहाल सड़कों और ड्रेनेज की व्यवस्था न होने से खफा नजर आए लोग
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। अमर उजाला चौपाल में बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों का अभी तक निर्माण न होने से लोगों में लोनिवि दुगड्डा के खिलाफ रोष दिखा। लोगों का कहना था कि क्षेत्र की अधिकांश सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, जिससे ऑटो चालक लोगों को आधे रास्ते में ही छोड़ देते हैं। सड़कें खस्ताहाल होने से दिव्यांगों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। कई सड़कों पर ड्रेनेज के लिए नालियों का निर्माण तक नहीं हुआ है। जहां नालियां बनाई गई हैं, वहां सफाई की व्यवस्था न होने से संक्रामक बीमारी का खतरा बना हुआ है।
भाबर क्षेत्र के दुर्गापुर में आयोजित अमर उजाला चौपाल में लोनिवि दुगड्डा की सहायक अभियंता आकृति गुप्ता ने जनसमस्याओं को सुना। उन्होंने जनसमस्याओं का हर संभव निराकरण करने का भरोसा दिलाया। लोगों ने कहा कि बीईएल रोड, शिवराजपुर, घमंडपुर मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। मार्ग पर गड्ढ़े होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर पेयजल लाइनों के लीकेज होने से मार्ग में गड्ढ़े पड़े हुए हैं। 2017-18 में सड़क किनारे बने ड्रेनेज मानकों के अनुसार नहीं बनाए गए हैं। रामदयालपुर के ग्रामीणों ने तेेलीस्रोत पर पुल बनाने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में बनाई गई सड़क में ड्रेनेज की व्यवस्था न होने से बरसात का पानी लोगों के घरों और खेतों में जा रहा है। निकासी की व्यवस्था न होने से नवनिर्मित सड़क भी टूटने के कगार पर है। लोगोें ने कहा कि सिंचाई विभाग, जल संस्थान और लोक निर्माण विभाग में तारतम्यता की कमी है, जिसके कारण सड़कें निर्माण के तुरंत बाद ही खस्ताहाल हो रही हैं।
शिवराजपुर निवासी प्रेम शंकर नेगी, पदमपुर सुखरौ निवासी हरिमोहन रावत, रामदयालपुर निवासी श्रीधर प्रसाद केष्टवाल, शिब्बूनगर निवासी धनवीर सिंह, घमंडपुर निवासी जगत सिंह रावत और बलवीर सिंह रावत व पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद डोबरियाल ने प्रमुखता से समस्याएं उठाई। लोनिवि दुगड्डा की सहायक अभियंता आकृति गुप्ता ने कहा कि बरसात में क्षतिग्रस्त सड़कों में पैच का कार्य चल रहा है। फरवरी तक सभी समस्याओं का निस्तारण कर दिया जाएगा। रामदयालपुर में तेलीस्रोत में स्वीकृत पुल का डिजायन तैयार किया जा रहा है। डिजायन तैयार होते ही टेंडर करा दिए जाएंगे।