{"_id":"5bf19ea1bdec22077547af84","slug":"31542561441-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य सभा सदस्य अनिल बलूनी ने मॉडल मांटेसरी बूथ पर किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य सभा सदस्य अनिल बलूनी ने मॉडल मांटेसरी बूथ पर किया मतदान
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। राज्य सभा सदस्य अनिल बलूनी ने रविवार को कोटद्वार पहुंचकर नगर निगम चुनाव के लिए मतदान किया। सांसद बलूनी दोपहर एक बजे कोटद्वार पहुंचे। इसके बाद वह करीब सवा दो बजे मॉडल मांटेसरी स्कूल स्थित अपने पोलिंग बूथ पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें भीतर जाने के लिए कहा, लेकिन सांसद लाइन में खड़े हो गए और बारी आने पर ही उन्होंने मतदान किया। सांसद बलूनी ने उम्मीद जताई कि नगर निगम कोटद्वार के चुनाव में भाजपा का परचम लहराएगा। वोट देने के बाद बलूनी गिवईंस्रोत स्थित एक होटल में पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर नगर निगम चुनाव का फीडबैक लिया। इस दौरान भाजपा के नगर महामंत्री धर्मवीर गुसाईं, पंकज भाटिया, विवेक अग्रवाल, उमेश त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री राजेंद्र प्रसाद अण्थवाल, भाजयुमो नेता विपिन कैंथोला व अमिताभ अग्रवाल आदि मौजूद थे।
-फोटो
विज्ञापन
-फोटो