{"_id":"5bd9e12bbdec2269871ee810","slug":"31541005611-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरी, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में गिरी, चार घायल
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर आमसौड़ के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को 108 सेवा से बेस चिकित्सालय पहुंचाया गया। दुगड्डा चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर कोटद्वार से दुगड्डा जा रही एक कार आमसौड़ के समीप अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची दुगड्डा चौकी पुलिस ने घायलों को खाई से निकाला और बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया। घायलों में जौनपुर निवासी कार चालक शुभम (20) पुत्र नन्हें, जौनपुर निवासी विकास (16) पुत्र सुरेंद्र, काके (19) पुत्र रमेश कुमार, गिंवाई स्रोत निवासी ललित (32) पुत्र लाल सिंह शामिल हैं।