फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बीईएल छात्रवृति परीक्षा में तनु और अंकित रहे अव्वल

बीईएल छात्रवृति परीक्षा में तनु और अंकित रहे अव्वल

Mon, 24 Sep 2018 11:44 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
बीईएल छात्रवृति परीक्षा में तनु और अंकित रहे अव्वल
कोटद्वार। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (बीईएल) कोटद्वार की सामुदायिक विकास समिति की ओर से क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों की कक्षा छह से नौ तक के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के 87 बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी बौद्धिक क्षमताओं का परिचय दिया। इस अवसर पर संस्थान के अपर महाप्रबंधक जितेंद्र सिंह, के के अग्रवाल ने 100 गरीब परिवार के छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन सामग्री और स्कूल शूज वितरित किए।
विज्ञापन

जीआईसी कोटद्वार में आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा में निर्णायकों द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर कक्षा छह में जीआईसी कोटद्वार की छात्रा तनु ने पहला, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र की छात्रा दीपिका ने दूसरा और जीआईसी सुखरो की छात्रा दिया नेगी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौ में जीआईसी सुखरो के छात्र अंकित सिंह बिष्ट ने प्रथम, जीआईसी कोटद्वार के छात्र सुधांशु रावत ने द्वितीय और राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवराजपुर की छात्रा आकांक्षा रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत, बीईएल के संगठन अध्यक्ष अनिल नवानी, सोहन सिंह रावत व जगमोहन सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed