फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   ग्रामीणों संग पर्यटन मंत्री का घेराव करने वाले पांच भाजपाई निष्कासित

ग्रामीणों संग पर्यटन मंत्री का घेराव करने वाले पांच भाजपाई निष्कासित

Mon, 16 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों संग पर्यटन मंत्री का घेराव करने वाले पांच भाजपाई निष्कासित
सतपुली। पर्यटन मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज के क्षेत्र भ्रमण के दौरान गत 24 मई को एकेश्वर में पेयजल संकट के समाधान के लिए ग्रामीणों के साथ उनका घेराव करना भाजपा कार्यकर्ताओं को महंगा पड़ गया। भाजपा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पांच कार्यकर्ताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है और तीन कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस भेजकर उनसे तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

एकेश्वर मंडल के भाजपा अध्यक्ष देवेंद्र कुमार भट्ट ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के क्षेत्र भ्रमण के दौरान 24 मई को एकेश्वर के जणदा देवी में क्षेत्रीय ग्रामीणों ने पेयजल संकट को लेकर पर्यटन मंत्री का घेराव किया था। इस दौरान आठ भाजपा कार्यकर्ताओं की भी संलिप्तता पाई गई। इस मामले में आई शिकायत के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ता तेजपाल पंवार, सुनील सिंह, प्रेम सिंह रावत, अशोक पुंडीर और सतेंद्र सिंह रावत को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है, जबकि प्रकाश चंद्र जदली, कुलदीप किशोर जोशी और सुरेंद्र सिंह रावत को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed