{"_id":"5b20025e4f1c1b214d8b6034","slug":"31528824414-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बने: सरोजनी कैंन्यूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बने: सरोजनी कैंन्यूरा
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर/कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के झंडीचौड़ उत्तरी में आयोजित विकास गोष्ठी में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंत्यूरा ने महिलाओं को स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपने अधिकार हासिल करने के लिए महिलाओं का जागरूक होना जरूरी है।
ग्राम प्रधान वीरेंद्र पाल की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में क्षेत्रवासियों ने भाबर में बिजली की अनियमित आपूर्ति और पेयजल किल्लत से जुड़ी समस्याएं भी उठाईं। उन्होंने कहा कि गर्मी का सीजन चरम पर होने के कारण जहां लोगों को भीषण पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है, वहीं लोग अनियमित विद्युत कटौती से भी परेशान हैं। महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंत्यूरा ने विभागीय अधिकारियों को भाबर क्षेत्र में बिजली व पानी सहित समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। सरोजनी कैंत्यूरा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वरोजगार अपनाए जाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए आगे आने की जरूरत है। गोष्ठी में गीता सिंह, आलम सिंह, सीमा देवी, बबीता देवी, चंद्रवती देवी, पुष्पा देवी, सुनीता देवी, प्रतिभा देवी, तारा देवी, मीनाक्षी देवी, हेमंत कुमार व रेखा देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
फोटो