{"_id":"5b1c0cbe4f1c1bf66e8b7368","slug":"31528564926-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नागरिकों से किया संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नागरिकों से किया संपर्क
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। भाजपा के वरिष्ठ नागरिक संपर्क अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने सिताबपुर एवं देवीरोड क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क कर उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने सरकार की कार्यशैली पर वरिष्ठ नागरिकों के विचार जाने।
शनिवार को भाजपा के जिला संयोजक (विदेश प्रकोष्ठ विभाग) नत्थी प्रसाद थपलियाल की अगुवाई में वरिष्ठ नागरिक संपर्क अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर प्रदेश संगठन के निर्देश पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्राम सिताबपुर और देवीरोड के वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नागरिकों की कुशलक्षेम पूछी। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, राष्ट्रीय पेंशन योजना व जन-धन योजना आदि योजनाओं के बारे में उनके विचारों की जानकारी हासिल की। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने जीएसटी प्रणाली में सुधार करने के सुझाव दिए।
इस अभियान में रामदास थपलियाल, कै. राजेंद्र थपलियाल, कै. रमेश चंद्र, बीएम पंत, राकेश मोहन जोशी, उर्मिला जोशी, रघुवीर सिंह रावत, बलराम चमोली, दिनेश नैनवाल व जनार्दन डोबरियाल आदि मौजूद रहे।