{"_id":"5ad62c4e4f1c1b80028b50da","slug":"31523985486-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने तत्परता से आग पर पाया काबू, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने तत्परता से आग पर पाया काबू, बड़ा हादसा टला
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के किशनपुर गांव में गेहूं काटने पहुंचे मजदूरों की लापरवाही से खेतों में आग लग गई। आग की चपेट में आकर करीब एक बीघा गेहूं का खेत समेत भूसे का ढेर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा होने से टल गया।
मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे कुछ मजदूर किशनपुर निवासी संदीप ध्यानी के खेत में गेहूं की कटाई कर रहे थे। इसी बीच एक मजदूर ने धूम्रपान कर जलती बीड़ी खेत के किनारे फेंक दी। कड़क धूप और हवा के चलते बीड़ी से खेत में आग सुलग गई और देखते ही देखते खेतों में फैल गई। आग की सूचना पाते ही आसपास के ग्रामीण खेतों में आ गए और आग बुझाने में जुट गए। आग इतनी तेजी से फैली कि पास के खेत में पड़े भूसे के ढेर और कटे पड़े गेहूं ने आग पकड़ ली। आग आसपास के घरों की ओर बढ़ने लगी। बढ़ती आग को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया और वे अपने-अपने घरों से पानी की बालटियां लेकर आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग में किशनपुर निवासी संदीप ध्यानी का एक बीघा गेहूं का खेत और चंडी प्रसाद कंडवाल का हजारों का भूसा जलकर राख हो गया।
-फोटो