{"_id":"5a5b8e3d4f1c1b80268b45e1","slug":"31515949629-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रांति मेले में स्कूली बच्चों ने बिखरे लोक संस्कृति के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रांति मेले में स्कूली बच्चों ने बिखरे लोक संस्कृति के रंग
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के जीआईसी कण्वघाटी में मकर संक्रांति मेले के दूसरे दिन स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
रविवार को मेले के दूसरे दिन का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला और धीरेंद्र चौहान ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में स्थानीय स्कूलों के बच्चों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी, पंजाबी, आसामी लोकनृत्यों की मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। उन्होंने चैत की चैत्वाली, ढोली तारो, भांग पिया नहीं करते, जोग माया, जै काली महाकाली, राम नारायण बाजा बजाता, भोला रे भोला, दैंणा हुयां खोलि का गणेश आदि प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में एवीएन हल्दूखाता के छात्र-छात्राओं द्वारा आंखों पर पट्टी बांधकर किया गया ब्लाइंड डांस विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। फुटबाल के फाइनल मुकाबले में केएफसी बी ने केएफसी ए को 3-0 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुनील थपलियाल, राजेेंद्र अंथवाल, राजेश गौड़, ग्राम प्रधान विजय प्रकाश ध्यानी, जेपी बहुखंडी, रजनीश शर्मा, युवराज पटवाल, दिनेश चंद्र जोशी, देवेंद्र राणा, अनुराधा शर्मा, रोशन बलूनी, गणेश धूलिया व वीरेंद्र भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-फोटो