{"_id":"59fa00884f1c1b7a548ba4d0","slug":"31509556360-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर कालेज कांडाखाल के प्रांतीयकरण को लेकर ग्रामीण मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर कालेज कांडाखाल के प्रांतीयकरण को लेकर ग्रामीण मुखर
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। विकासखंड द्वारीखाल के अंतर्गत इंटर कालेज कांडाखाल के प्रांतीयकरण की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने विद्यालय का प्रांतीयकरण नहीं होने तक आंदोलन जारी करने की चेतावनी दी।
बुधवार को कांडाखाल बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले संयोजक सत्य प्रसाद कंडवाल के नेतृत्व में क्षेत्रीय ग्रामीण कांडाखाल में एकत्र हुए। उन्होंने शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन के साथ धरना शुरू कर दिया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने शिक्षा विभाग पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि विद्यालय के प्रांतीयकरण को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी से लेकर शिक्षा निदेशालय तक पत्रावली की फाइल भेजी गई है, लेकिन शिक्षा विभाग बच्चों के भविष्य को लेकर गंभीर नहीं है।
इस अवसर पर सिद्धानंद भट्ट, मदन मोहन कंडवाल, दुर्गा प्रसाद कंडवाल, जगदीश बड़थ्वाल, मोहम्मद सादिक, रजनी देवी, बीरेंद्र प्रसाद भट्ट, राजकुमार भट्ट, संगीता देवी, बिशंबर दत्त काला, बीरेंद्र सिंह रावत, ओमप्रकाश बुड़ाकोटी, ममता देवी, पूनम देवी, स्वयंवर दत्त काला, बिनोद कंडवाल व हरेंद्र सिंह रावत आदि ग्रामीण मौजूद थे।