फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   वकीलों ने कोतवाली के सामने नेशनल हाईवे किया जाम, प्रदर्शन

वकीलों ने कोतवाली के सामने नेशनल हाईवे किया जाम, प्रदर्शन

Mon, 18 Sep 2017 10:07 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
वकीलों ने कोतवाली के सामने नेशनल हाईवे किया जाम, प्रदर्शन
कोटद्वार। वकील सुशील हत्याकांड का छह दिन बाद भी खुलासा नहीं होने से सोमवार को वकील भड़क गए और उन्होंने कार्य बहिष्कार के बाद कोतवाली के सामने एक घंटे नेशनल हाईवे जाम कर दिया। वकीलों ने पुलिस प्रशासन पर सुशील हत्याकांड को हल्के में लेने का आरोप लगाया। कहा कि मामले का खुलासा होने तक कोटद्वार के वकील कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। सोमवार को लैंसडौन और देहरादून के अधिवक्ताओं ने भी कोटद्वार कोर्ट परिसर में पहुंचकर वकीलों के आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन

सोमवार को सिमलचौड़ कोर्ट परिसर में हुई बार एसोसिएशन की बैठक में छह दिन बाद भी वकील सुशील रघुवंशी हत्याकांड का खुलासा न होने पर आक्रोश जताया गया। कहा कि पूरे राज्य से बार एसोसिएशन के सदस्य मामले की प्रगति की जानकारी ले रहे हैं। छह दिन बाद भी हत्यारों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। बैठक में हत्याकांड का खुलासा होने तक कार्य बहिष्कार का ऐलान किया गया। इसके बाद सभी अधिवक्ता सिमलचौड़ कोर्ट से कोटद्वार कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने कोतवाली के समक्ष नेशनल हाईवे जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वकीलों के हाईवे जाम करने की सूचना पर पुलिस के हाथपांव फूल गए और किसी तरह वकीलों को शांत कराया। इसके बाद वकील कोतवाली के अंदर जमा हो गए। यहां भी उन्होंने पुलिस को खरीखोटी सुनाई। कहा कि नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। एक नामजद प्रापर्टी डीलर का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि वह एफआईआर की कापी लेकर बाजार में घूम रहा है। वकीलों ने आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन आरोपियों को हाईकोर्ट से राहत लेने के लिए पूरा समय दे रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली में वकीलों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पंत, सचिव आशुतोष देवरानी, वरिष्ठ अधिवक्ता जगमोहन सिंह नेगी, धनीष पोखरियाल और अरुण भट्ट की अगुवाई में सीओ जेआर जोशी से वार्ता की। सीओ ने भरोसा दिलाया कि मंगलवार दोपहर तक वह इस मामले में हुई प्रगति से उन्हें अवगत कराएंगे। वकीलों के प्रदर्शन में चंद्रमोहन बड़थ्वाल, धर्मदीप अग्रवाल, अमित सजवाण, ध्यान सिंह नेगी, नरेंद्र गुसाईं, कुलदीप अग्रवाल, अरविंद वर्मा, प्रवेश रावत समेत करीब 70 से अधिक वकीलों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम लगाने की वीडियोग्राफी करने पर पुलिस ने हुई नोकझोंक
कोटद्वार। कोतवाली के समक्ष नेशनल हाईवे जाम करने और प्रदर्शन की वीडियोग्राफी कर रहे पुलिस कर्मियों के साथ वकीलों की तीखी नोकझोंक भी हुई। वकीलों ने वीडियोग्राफी करने पर एतराज जताया। वरिष्ठ अधिवक्ता जगमोहन सिंह नेगी, ध्यान सिंह नेगी समेत कई अधिवक्ताओं ने कहा कि पुलिस को वकीलों के आक्रोशित होने की वजह पर काम करना चाहिए। कहा कि पुलिस हत्याकांड का खुलासा करने में तो नाकाम रही है, लेकिन जब अधिवक्ता मामले के खुलासे और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं तो उनकी वीडियोग्राफी कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि रघुवंशी की हत्या से कोटद्वार ही नहीं पूरे राज्य यहां तक कि यूपी में भी वकीलों में रोष व्याप्त है। ब्यूरो

फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed