फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   मृतक आश्रितों को 4-4 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी: डीएम

मृतक आश्रितों को 4-4 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी: डीएम

Fri, 04 Aug 2017 10:44 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
मृतक आश्रितों को 4-4 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी: डीएम
कोटद्वार। बृहस्पतिवार रात आई मूसलाधार बारिश के बाद शुक्रवार शाम को तहसील सभागार में जिलाधिकारी सुशील कुमार ने आपदा बैठक ली। उन्होंने कहा कि बाढ़ की इस घटना में मरे लोगों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी, जबकि घायलों को अनुमन्य राहत राशि दी जाएगी। उन्होंने नगर पालिका को नगर क्षेत्र से शीघ्र मलबा साफ करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि बाढ़ की घटना को देखते हुए शनिवार को सरकारी और गैर सरकारी सभी विद्यालय बंद रहेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुशील कुमार ने शुक्रवार शाम अधिकारियों की बैठक ली। कहा कि मूसलाधार बारिश के बाद नगर के कई स्थानों पर मलबा भर गया है। इसे जल्द साफ करने का जिम्मा नगर पालिका को दिया गया है। पीने के पानी में जल संस्थान को क्लोरीन की मात्रा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा कम हो जाएगा। जल संस्थान विद्युत आपूर्ति बहाल होने तक सभी स्थानों पर पानी की व्यवस्था टैंकरों से करेेगा। कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए राहत कैंपों में खाने और रहने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा करा दी गई है। इन कैंपों में हर समय एक-एक डाक्टर तैनात रहेगा। डीएम सुशील कुमार ने कहा कि बाढ़ की इस घटना में मरे लोगों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी, जबकि घायलों को अनुमन्य राहत राशि दी जाएगी। कहा कि जिन लोगों के खेतों में मलबा भर गया है, उन्हें भी अनुमन्य राहत राशि प्रदान की जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी जगत राम जोशी, अपर पुलिस अधीक्षक हरीश वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी जोधराम जोशी, एसडीएम राकेश तिवारी, एडीएम रामजी शरण, राजकीय संयुक्त चिकित्सालय से सीएमएस डा. आईएस सामंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed