{"_id":"6592a6b95956e5e9ee09bdd2","slug":"30-thousand-devotees-visited-shri-siddhabali-temple-on-the-first-day-of-the-year-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-5241-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"New Year 2024: साल के पहले दिन सिद्धबली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 30 हजार ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
New Year 2024: साल के पहले दिन सिद्धबली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 30 हजार ने किए दर्शन
Tue, 02 Jan 2024 05:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 05:00 PM IST
सार
सिद्धबली मंदिर में सोमवार को साल के पहले दिन दर्शन और पूजन के लिए उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
सिद्धबली मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोटद्वार के सिद्धपीठ श्री सिद्धबली मंदिर में वर्ष के पहले दिन सोमवार को करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने सिद्धबाबा के दर्शन किए। इस मौके पर लोगों ने भगवान बजरंग बली और सिद्धबाबा से अपने परिवार और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। सुबह से शाम चार बजे तक मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। भीड़ अधिक होने के कारण कोटद्वार पौड़ी हाईवे पर ट्रैफिक रेंगकर चला। पुलिस को यातायात व्यवस्था बनाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
सिद्धबली मंदिर में सोमवार को साल के पहले दिन दर्शन और पूजन के लिए उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। सुबह सात बजे से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। दोपहर 12 से 3 बजे तक सिद्धबाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। मंदिर से लेकर खोह नदी के पुल तक श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही।
विज्ञापन
VIDEO : नए साल के पहले दिन सिद्धबली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दर्शन कर मांगी मुरादें
विज्ञापन
वहीं, स्कूलों में शीतकालीन अवकाश होने के कारण स्थानीय लोग भी बच्चों को लेकर बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे थे। लैंसडौन से लौट रहे पर्यटकों के वाहनों के कारण हाईवे पर वाहनों का दबाव बना रहा। सुबह से दोपहर तक वाहन रेंगकर चलते रहे। पुलिस की ओर से यातायात व्यवस्था के लिए खास व्यवस्था की गई थी, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण व्यवस्थाएं बनाने में पसीने छूट गए। मंदिर समिति के सदस्य संजय चौधरी ने बताया कि सोमवार को 30 हजार श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए पहुंचे थे।