फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   29 in Pauri district nodal officer

पौड़ी जिले में 29 नोडल अधिकारी नियुक्त

Thu, 29 Dec 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी।
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी। Updated Thu, 29 Dec 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव तैयारियों को लेकर जिले में 29 नोडल अधिकारियों की नियुक्ति हो गई है। एडीएम एवं एसडीएम चौबट्टाखाल समेत चार को राज्यस्तर के लिए मास्टर ट्रेनर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन



जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर भट्ट ने कहा कि चयनित सभी नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों को निर्वाचन की तैयारियों को लेकर अन्य सभी जानकारियां कार्यशालाएं आयोजित कर दी जाएंगी।      
विज्ञापन


विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भट्ट ने मुख्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी गाइड लाइन की जानकारियां प्रोजेक्टर की माध्यम से दी। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए आरओ तथा एआरओ की तैनाती हर विधानसभा क्षेत्रवार कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन करते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी रामजीशरण शर्मा ने निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारियों से बैठक को अवगत कराया। उन्होंने प्रत्याशी के नामांकन से लेकर चुनाव चिह्न आवंटित होने तक की सभी जानकारियां दी।    

एसएसपी मुख्तार मोहसिन ने कहा कि प्रत्येक आरओ, एआरओ व पुलिस बल के अधिकारी आरओ हस्त पुस्तिका का भली भांति अध्ययन कर पुस्तिका के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। दृश्य एवं श्रव्य के माध्यम से नामांकन से लेकर प्रतीक चिह्नों के आवंटन तक की कार्रवाई उपजिलाधिकारी थलीसैंण कमलेश मेहता द्वारा दी गई।


इस मौके पर सीडीओ डा. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मजिस्ट्रेट लैंसडौन विनीत तोमर, एसडीएम सदर केएस नेगी, एसडीएम श्रीनगर माया दत्त जोशी, एसडीएम कोटद्वार राकेश तिवारी, एसडीएम चौबट्टाखाल सोहन सिंह सैनी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, एएसपी सरिता डोबाल, सीओ धनसिंह तोमर, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक हरेराम यादव, जिला शिक्षाधिकारी बेसिक केएस रावत उपस्थित रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed