फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   26 health workers honored including chief superintendent

प्रमुख अधीक्षक समेत 26 स्वास्थ्य कर्मी सम्मानित

Sat, 14 Aug 2021 07:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
26 health workers honored including chief superintendent
कोटद्वार में आयोजित गो सेवा आयोग के कार्यक्रम में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करते के अतिथि। - फोटो : KOTDWAR
गो सेवा आयोग उत्तराखंड की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव की पूर्व संध्या पर आयोजित सम्मान समारोह में बेस अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक वीसी काला समेत 26 कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष पंडित राजेंद्र अणथ्वाल ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ ने जान जोखिम में डालकर दिन रात समाज की सेवा की। उनके इस योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने गाय और गंगा की रक्षा में जुटे लोगों की सराहना भी की। बेस अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक बीसी काला ने कहा कि कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग को जनता का अपार सहयोग मिला। लोगों ने हाथों से मास्क भी बनाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आरएसएस के जिला संचालक विष्णु अग्रवाल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कोरोना संक्रमण काल में पीड़ित लोगों की सेवा एवं अनुकरणीय योगदान देने वाले कर्मवीरों को फूल मालाएं पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में बेस अस्पताल के पीएस डॉ. वीसी काला, मैनेजर बीएस रावत, फार्मेसिस्ट अजीत बिष्ट, डॉ. जेसी ध्यानी, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. पंकज नेगी समेत 26 मेडिकल स्टाफ शामिल था। इस मौके पर सत्यप्रकाश थपलियाल, आत्माराम भाटिया, सुनील गोयल, मीना अग्रवाल, राजेश जदली, दीपक बजरंगी, दिनेश थापा, पूनम थपलियाल, राजेंद्र जखमोला, मुन्ना लाल मिश्रा, विवेक अग्रवाल, गोपाल कृष्ण अग्रवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed